फिजिकल चैलंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीसीसीएआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया और महासचिव रवि चौहान ने शनिवार को स्थानीय हनुमान ढ़ाणी स्थित सुरेंद्र लोहिया के निवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में दिव्यांग क्रिकेट के भविष्य और आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि आगामी फरवरी माह में हरियाणा में 24 टीमों का एक राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें खिलाडिय़ों के रहने, खाने और पुरस्कारों की व्यापक व्यवस्था होगी। इससे पूर्व एसोसिएशन लखनऊ, उदयपुर और बेंगलुरु में सफल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चुकी है। हाल ही में भारतीय टीम ने चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ आयोजित द्विपक्षीय सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया है, वहीं आगामी 3 दिसंबर से जम्मू में नॉर्थ जोन टूर्नामेंट का आयोजन भी तय किया गया है। इस अवसर पर उनके साथ में फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष संजय गोयल, हरियाणा संगठन के पूर्व अध्यक्ष रहे गोवर्धन आचार्य , रमेश सैनी सहित अनेक दिव्यांग क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।