जालौन प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर है । सभी राजनैतिक दल के लोग अपने लिए जमीन तलाश रहे है । ऐसे में अपना दल एस ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है । जिसके क्रम में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल आज जालौन पहुंची और जिला मुख्यालय उरई स्थित जिला परिषद के पास आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया ।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब देश में और राज्य में अपना दल का अस्तित्व नहीं था लेकिन आज राज्य में अपना दल के विधानसभा में 13 विधायक मौजूद है और अपना दल राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है । उन्होंने कहा कि वह स्वयं सांसद है और आज देश की सबसे बड़े सदन लोकसभा में भी अपना दल की मौजूदगी है । उन्होंने लोगों से कहा कि प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव में अपना दल सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है फिर एन डी ए गठबंधन के साथ जितनी सीटों पर बंटवारा होगा उतनी लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि चुनावी समर में कुछ लोग झूठे वादे करके आएंगे उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि पहले सही प्रकार से आरक्षण का पालन नहीं होता था , उन्होंने राज्य सरकार से आरक्षण की नियमावली को संशोधित करने की माँग रखी जिसे प्रदेश सरकार ने माना और संशोधित कर कैबिनेट में पास कराया।
वहीं पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अपना दल सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है लेकिन वह अभी एन डी ए गठबंधन से जुड़ी है और अभी कुछ दल और एन डी ए में शामिल हुए है । जब तक एन डी ए गठबंधन के साथ सभी की बैठक नहीं हो जाती तब तक सीटों पर लड़ने की संख्या बता पाना असंभव है । अभी चंद्रशेखर रावण और असुद्दीन ओवेशी के बने तीसरे गठबंधन पर उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है सभी को गठबंधन कर चुनाव लड़ने का अधिकार है। पूर्व आई ए एस अधिकारी दिव्या मित्तल के सवाल को उन्होंने अनदेखा कर दिया और कोई जवाब नहीं दिया ।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।