मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा और निर्जला व्रत के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति की आराधना और सूर्य उपासना का यह महापर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने छठी मइया से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं दिए समाधान के निर्देश
The Chief Minister heard public grievances and issued instructions for their resolution.
Continue With Google
Comments (0)