हल्द्वानी में एबीवीपी नेता धीरज बिष्ट और साथियों पर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की है। देहरादून में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में एनएसयूआई ने प्रेस वार्ता आयोजित की। डॉ. हरक सिंह रावत ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और उत्तराखण्ड की जनता के लिए दुखद बताया। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा से सवाल किया कि धीरज बिष्ट के खिलाफ प्रदर्शन क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूक भाजपा कार्यकत्रियों को इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामना चाहिए।
हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Harak Singh Rawat took aim at the BJP government.
Continue With Google
Comments (0)