रुद्रपुर जिला अस्पताल परिसर में हुए नितेश उर्फ राज जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एसएसपी अजय गणपति के कड़े निर्देशों के बाद, घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। इस पूरे मामले में अब तक तीन आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं। यह घटना 13 नवंबर की सुबह प्रजापति टेलीकॉम और राज टेलीकॉम संचालकों के बीच विवाद से शुरू हुई, जो जिला अस्पताल में दोबारा हुई भिड़ंत में खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें नितेश की सीने पर नुकीले वार से मौत हो गई।