भिवानी के गांव कालोद में करीब छह महीने पहले हुए अनिल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी विकास उर्फ मोटिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। देवसर गांव के पास माता मंदिर के नजदीक पुलिस ने जब आरोपी को घेरने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल भिवानी में भर्ती कराया गया। डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि आरोपी से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है, और उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
भिवानी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, आरोपी घायल
Police-criminal encounter in Bhiwani; accused injured
Continue With Google
Comments (0)