रीवा के चिकित्सा जगत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने जिले के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक और मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। छात्रा अमहिया थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसका शिकायत पत्र प्राप्त कर बयान दर्ज कराया है। इस शिकायत के सामने आने के बाद चिकित्सा जगत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से जुड़ा यह मामला अब गंभीर मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। एक छात्रा ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन एवं वरिष्ठ चिकित्सक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
बताया जा रहा है कि छात्रा अपनी शिकायत लेकर अमहिया थाना पहुंची थी। जहां पुलिस ने शिकायत पत्र लेकर उसके बयान दर्ज किए हैं। अब इस पूरे मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है। वहीं, संबंधित चिकित्सक का पक्ष भी इस मामले में महत्वपूर्ण होगा।
एंकर क्लोजिंग- फिलहाल रीवा में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सवाल यह है कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई होती है? अब सबकी नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
रीवा की छात्रा ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
Student from Rewa levels serious allegations against a doctor
Continue With Google
Comments (0)