सीतापुर की सुर्खियों मे रहने वाली कोतवाली देहात पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। भगवानपुर चौकी क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में हुए विवाद मे पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। आरोप है कि चौकी इंचार्ज भगवानपुर कई पुलिसकर्मियों के साथ बिना महिला पुलिसकर्मी के एक पीड़ित परिवार के घर मे जबरन घुस गए । पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर अभद्रता की और एक महिला के सीने पर हाथ मारकर उसे धक्का दिया ।
आपको बता दे कि मामला यहीं नहीं थमा । पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में मारपीट, जान से मारने की धमकी और परिवार को प्रताड़ित किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
सवाल यह भी है आखिर बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला से जुड़े मामले में पुलिस घर के अंदर कैसे पहुंची..? क्या पुलिस की कार्रवाई निर्धारित नियमों के अनुरूप थी? क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी या आरोपों पर पर्दा पड़ा रहेगा.?
अब देखना यह होगा कि पुलिस के आला अधिकारी इन गंभीर आरोपों पर क्या संज्ञान लेते हैं और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिलता है ।
सीतापुर पुलिस पर घर में घुसकर अभद्रता का आरोप
Sitapur police accused of entering a home and behaving indecently
Continue With Google
Comments (0)