कैसरगंज कोतवाली में आज थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस थाना दिवस की अध्यक्षता एसडीएम प्रशांत कुमार नायक ने की। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी डी. के. श्रीवास्तव और कोतवाल राजकुमार पांडे भी मौजूद रहे। प्रार्थना पत्र देने वाले लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से बात की गई और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। आज लेखपालों की संख्या कम रही, क्योंकि आज लेखपाल संघ का स्थापना दिवस भी था। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर मामले का पता करें और समय सीमा के अंदर उसका निस्तारण सुनिश्चित करें।