उत्तर प्रदेश के बदायूं से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में 10 से 15 कार सवार गुंडों ने एक युवक को सरेआम पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कुत्तों से भी युवक पर हमला करवाया। यह पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। युवक का कहना है कि चाय पीकर लौटते समय उस पर अचानक हमला किया गया और शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिससे पीड़ित में भारी रोष है।