बदायूं के विनावर थाना क्षेत्र के कान्हा नगला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब विधवा बुजुर्ग महिला और उनके नाती की हत्या का मामला सामने आया। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।प्रारंभिक तौर पर वारदात के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या की असली वजह और लूट की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर दो लोगों की हत्या किसने और क्यों की?फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।