भारत के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, क्रांतिकारी जनजातीय नेता बिरसा मुंडा की आज 151 वीं जयंती के अवसर पर उत्तराखंड में भाजपा मुख्यालय में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जहां जननायक बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी राम माधव ने जननायक बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि देश के ऐसे जनजातीय समुदाय से आए जननायक को जिसने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए जन जागृति फैलाई, उनको प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2021 में हर साल उनकी जयंती को देशभर में मनाने की शुरुआत की थी। तभी से देश में हर साल उनको याद किया जाता है। क्योंकि देश भर में जनजातीय समूह के साथ उत्तराखंड में भी विभिन्न जनजातीय समुदाय निवास करते हैं तो ऐसे में जनजाति नायक के बारे में देशवासियों को भी जानने का मौका मिले इसलिए उनकी जयंती को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भव्य रूप से मनाया जा रहा है।
बिरसा मुंडा को उत्तराखंड भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
Uttarakhand BJP pays tribute to Birsa Munda
Continue With Google
Comments (0)