बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर दिए विवादित बयान के बाद देश भर में आक्रोश है, उत्तराखंड में भी किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रवक्ता अरुण शर्मा ने बीजेपी सांसद के बयान पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि जब किसान देश को अन्न दे रहा है, तब उन्हें नकारा कहना गलत है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के "जय जवान जय किसान" नारे का भी जिक्र किया और कहा कि बीजेपी सांसद किसानों की मेहनत का अपमान कर रहे हैं। अरुण शर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे दिल्ली में बीजेपी सांसद के घर के बाहर धरना देकर किसान की ताकत दिखाएंगे।