सामाजिक संगठन ने लगाया रोड जाम मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
मन्दसौर जिले के भानपुरा के निकट गांव लौटखेड़ी में सांप्रदायिक माहौल खराब करने की घटना सामने आई है जानकारी अनुसार विगत रात्रि को करीबन 11 से 12 बजे के बीच लौटखेड़ी गांव में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दिया जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी ।
अल सुबह होते-होते भीम आर्मी सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने मौके पर पहुंचकर भानपुरा बाईपास जाम कर दिया , सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और एडिशनल एसपी राम स्नेही मिश्रा मौके पर पहुंचे और समझाइश दी । भीम आर्मी के प्रतिनिधि थाना भानपुरा पर पहुंचे एवं ज्ञापन सौंपा ।
इस विषय में मीडिया ने एडिशनल एसपी राम स्नेही मिश्रा से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि कानूनी तौर पर लायन आर्डर मेंटेन करने के लिए पुलिस प्रशासन लगा हुआ है एफआईआर दर्ज की गई है, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।
बाबा साहब की प्रतिमा खंडित, भानपुरा में चक्का जाम
Statue of Baba Saheb vandalized; road blockade in Bhanpura
Continue With Google
Comments (0)