विकास नगर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका टाउन हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान माहौल उस समय भावुक हो गया जब राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी बात रखते हुए राज्य की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई। आंदोलनकारियों ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया था, वह सपना आज भी पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है।
पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन पर चिंता जताते हुए कहा गया कि आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं और रोजगार के अभाव में अपने पुश्तैनी गांव छोड़ने को मजबूर हैं।
युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा न होने पर नाराजगी जताई गई और सरकारी स्तर पर ठोस नीतियां बनाने की मांग की गई।
राज्य के प्राकृतिक संसाधनों, विशेषकर जल और जमीन पर बाहरी ताकतों और माफियाओं के बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने की पुरजोर मांग की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार राज्य के विकास और जनता की हितरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों का दर्द रोजगार की मांग
On Foundation Day, the pain of the agitators: a demand for employment
Continue With Google
Comments (0)