मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र 40 दिनों से धरने पर हैं, समाधान के लिए सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
नूंह मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला के छात्र लगातार 40वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। कई छात्र अपनी मांगें पूरी न होने के कारण भूख हड़ताल पर हैं। हथीन विधायक चौधरी मोहम्मद इसराइल की पहल पर मंगलवार को नूह के सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे खुर्शीद राजाका ने बताया कि यह बैठक कॉलेज के बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है। करीब दो घंटे तक चली चर्चा में आंदोलन से जुड़े मुद्दों और उनके समाधान के संभावित रास्तों पर विचार-विमर्श किया गया
बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला केी तरफ रवाना हैो
40 दिन से छात्र धरने पर अहम बैठक में समाधान की तलाश
Students on sit-in for 40 days; search for a solution in a crucial meeting
Continue With Google
Comments (0)